Kullu: सोशल मीडिया से बढ़ेगा जिला प्रशासन का प्रभाव: उपायुक्त तोरल एस रवीश की बड़ी पहल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 9 जुलाई: जिला प्रशासन कुल्लू की सोशल मीडिया समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त तोरल एस. रवीश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर चलाए जा रहे आवश्यक कार्यक्रमों, नीतियों, आदेशों और सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सक्रिय रूप से उपयोग किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से “डीसी कुल्लू” के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के साथ-साथ अन्य प्रमुख पेजों और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से भी सूचना प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के पेजों का भी सूचना साझा करने के लिए प्रभावी रूप से उपयोग किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आगामी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर भी सोशल मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव से जुड़ी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाए ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके और वे आयोजन से जुड़ सकें।

उपायुक्त ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से अपडेट किया जाए ताकि वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाएं वर्तमान और उपयोगी बनी रहें। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों और ‘हिम इरा’ योजना के माध्यम से तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष स्थान और सुविधाएं प्रदान करने पर विचार किया जाए।

इस बैठक में सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, तहसीलदार (रिकवरी) सुरभि नेगी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रिजेंदर डोगरा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन की पारदर्शिता और जनसंपर्क को और सशक्त करने के सुझावों पर भी चर्चा की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।