Himachal: कड़ाके की ठंड से पहले प्रशासन की बड़ी पहल, केलांग में कर्मचारियों को बांटे गए गर्म कपड़े

Date:

--Advertisement--

केलांग, 9 दिसंबर 2025। आगामी कठोर शीतकालीन सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त कल्याणी तिवाना ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर, केलांग में उपायुक्त कार्यालय और राजस्व विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गर्म कपड़ों का वितरण किया।

यह कदम भारी हिमपात और अत्यधिक ठंड के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। वितरण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त कल्याणी तिवाना ने कहा कि शीतकाल में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को विंटर प्रिपेयर्डनेस किट उपलब्ध करवाई गई थी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब गर्म कपड़ों और आवश्यक सामग्री से युक्त किट का वितरण किया गया है, ताकि कर्मचारी कठोर मौसम में भी सुरक्षित और सुचारू रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन भविष्य में भी कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसी तरह की पहल करता रहेगा, ताकि कठिन भौगोलिक और मौसम परिस्थितियों में भी सरकारी सेवाएं बिना बाधा जारी रह सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।