Kangra: डिब्बा गांव की बदलेगी तस्वीर! केवल सिंह पठानिया ने सड़क टायरिंग का किया ऐलान, ग्रामीणों को दिया बड़ा भरोसा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 4 जून: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को धारकण्डी क्षेत्र की रिडकमार पंचायत के डिब्बा गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके समक्ष रखे, जिन पर उन्होंने संबंधित स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्य सड़क से डिब्बा गांव तक संपर्क मार्ग की टायरिंग करवाई जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर और सुगम सड़क सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Advertisement

दौरे के दौरान उपमुख्य सचेतक ने हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में विजयी हुए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

गांव पहुंचने पर पंचायत प्रधान शिल्पा देवी और स्थानीय ग्रामीणों ने केवल सिंह पठानिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को भी उनके समक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि पंचायत प्रधान शिल्पा देवी प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक ईशांत भारद्वाज की धर्मपत्नी हैं।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, सहायक अभियंता नीरज गर्ग, बीडीओ रैत कमलजीत, जेई राजीव शर्मा, जिला परिषद सदस्य संदीप, प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक ईशांत भारद्वाज, ओम राज, पूर्व प्रधान अजय बबली, पप्पू, निर्मल सिंह, उपप्रधान सुरेश, शशि पाल, अक्षय, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, तरसेम जरयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।