Mandi: करसोग में अवैध खनन माफियाओं पर पुलिस का कड़ा प्रहार: दो ट्रैक्टर पकड़े, एक मौके पर ही जब्त

Date:

--Advertisement--

मंडी ज़िले के करसोग उपमंडल में पुलिस ने अवैध खनन पर नकेल कसनी तेज कर दी है। उपमंडल मुख्यालय बरल में की गई नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रेत और पत्थर ढो रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब ट्रैक्टरों को रोका तो एक ट्रैक्टर (HP 65 5813) में पत्थर भरे हुए थे। चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ऐसे में पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर लिया। दूसरा ट्रैक्टर (HP 30 3512) रेत से भरा हुआ था, जिसके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत चालान काटकर जुर्माना लगाया गया है।

डीएसपी करसोग चांद प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पत्थर और रेत ढो रहे दो वाहनों पर कार्रवाई की गई है और दस्तावेज न होने पर एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन में शामिल लोगों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।