Mandi: करसोग में HRTC कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप, HIV से लेकर शुगर तक की मुफ्त जांच से बढ़ी जागरूकता

Date:

--Advertisement--

करसोग में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागरिक चिकित्सालय करसोग और एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से गुरुवार को बस अड्डा करसोग में सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कम्युनिटी बेस्ड स्क्रीनिंग हेल्थ चेकअप कैंप में एचआरटीसी के करीब 60 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर के दौरान कर्मचारियों की एचआईवी एड्स, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, रक्तचाप, शुगर और सिफीलिस की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित पोषण और संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर जरूरी जानकारी भी दी।

शिविर में मौजूद कर्मचारियों की एचआईवी जांच कर उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। आईसीटीसी काउंसलर नंदा शर्मा ने बताया कि एचआईवी एड्स एक गंभीर बीमारी है, जिसका मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, दूषित रक्त चढ़ाना और नशे की स्थिति में एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि एचआईवी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है।

नंदा शर्मा ने कर्मचारियों से अपील की कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं, सुरक्षित आदतें अपनाएं और खुद को जागरूक रखें। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान भी संभव हो पाती है।

शिविर में एचआरटीसी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस मौके पर नागरिक चिकित्सालय करसोग से सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर लोभ सिंह, एएचसी राकेश कुमार और फार्मेसी ऑफिसर (आरबीएसके) ईश्वर सिंह भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।