Kangra: लोकल कांगड़ी और गड्याली नाइट ने रचा इतिहास, कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य और यादगार समापन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का समापन 31 दिसंबर को बेहद रंगारंग और सांस्कृतिक अंदाज में हुआ। आठवें और अंतिम दिन ‘लोकल कांगड़ी एवं गड्याली नाइट’ का आयोजन किया गया, जिसने स्थानीय लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को एक सशक्त मंच प्रदान किया। इस आयोजन के साथ आठ दिवसीय कार्निवल का उल्लासपूर्ण और भव्य समापन हुआ।

समापन संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल जैसे आयोजन हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्निवल ने स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और सामाजिक समरसता को नई पहचान दी है और आने वाले समय में इसे और भी बड़े स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई और अभिनव पहल कर रही है, ताकि देश-विदेश से अधिक से अधिक पर्यटक हिमाचल प्रदेश की ओर आकर्षित हों। इसी उद्देश्य से शिमला, मनाली और अब धर्मशाला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुनियोजित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए इन डेस्टिनेशनों को नए सिरे से स्थापित करने का प्रयास किया गया है, जिससे पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और अनुकूल जलवायु का आनंद ले सकें।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हजारों की संख्या में पर्यटकों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि सरकार के प्रयास सही दिशा में हैं। हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्निवल्स के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन को नई दिशा और गति मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दुनिया भर में देखा जा रहा है, जहां लोग लाइव प्रसारण के माध्यम से कांगड़ा वैली कार्निवल का आनंद ले रहे हैं। यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों की पारंपरिक लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए गए। पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कांगड़ी और गड्याली संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

इसके साथ ही ईशांत भारद्वाज, निशा पंडित, संजीव दीक्षित, हिमांशी और निकेश बड़जात्या ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान मिस एवं मिसेज कांगड़ा वैली कार्निवल प्रतियोगिता का फाइनल भी आयोजित किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इससे पहले उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कार्निवल के दौरान आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। एसआर-11 को पहले स्थान पर रहने के लिए एक लाख रुपये, टीएमसी वीरता को दूसरे स्थान पर 75 हजार रुपये, IX वारियर्स को तीसरे स्थान पर 50 हजार रुपये और बैंकर्स 11 को चौथे स्थान पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।