Kangra: कांगड़ा के प्रमुख मंदिरों के विकास के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान: डीसी हेमराज बैरवा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 नवंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्तिपीठों सहित सरकार द्वारा अधिकृत सभी प्रमुख मंदिरों के विकास, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को एनआईसी सभागार में आयोजित मंदिर न्यासों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों से मास्टर प्लान तैयार करवाया जाएगा। इसी प्रकार चामुंडा, ब्रजेश्वरी मंदिर (कांगड़ा) और डमटाल मंदिर के लिए भी विशेषज्ञ एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाएं तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

वाण गंगा में आरती जल्द

डीसी ने बताया कि ब्रजेश्वरी धाम की वाण गंगा में नियमित आरती शुरू करने के लिए भी कार्रवाई तेज की जा रही है।

साथ ही ज्वालामुखी के भैरव मंदिर, अष्टभुजा मंदिर और तारा देवी मंदिर के रखरखाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

डिजिटल सेवाएं होंगी शुरू

उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रमुख मंदिरों में चरणबद्ध तरीके से—

• ऑनलाइन लंगर बुकिंग,

• ऑनलाइन दर्शन,

• तथा अन्य डिजिटल सुविधाएं जल्द शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पूजा पद्धति की गुणवत्ता बढ़ाते हुए मंदिरों का प्रबंधन आधुनिक और व्यवस्थित किया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने और चढ़ावे के रखरखाव पर फोकस

डीसी बैरवा ने मंदिरों के चढ़ावे के नियमित भंडारण, रिकॉर्ड प्रबंधन और गोदाम निरीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रमुख मंदिर मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।

बैठक में मंदिर न्यासों द्वारा संचालित गौसदनों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही लंबित ऑडिट पैरास के शीघ्र निपटारे और मंदिर परिसरों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार, एसडीएम इंदौरा, एसडीएम बैजनाथ, एसडीएम धर्मशाला सहित विभिन्न मंदिरों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।