Kangra: ज्वालामुखी में बाइक खाई में गिरने से डाकिए की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत गांव सौड खुर्द निवासी शमशेर सिंह, जो डाकिए का कार्य करता था, की बाइक गहरी खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ जब शमशेर सिंह डाक पहुंचाने के लिए थील से ब्लागर कलां जा रहे थे। जैसे ही वे ब्लागर खुर्द के समीप पहुंचे, उनकी बाइक अचानक स्किड हो गई और लगभग 120-150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisement – HIM Live Tv

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जरूरी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सड़क की स्थिति और मौसम के कारण बाइक फिसल सकती है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शमशेर सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, और उनकी मौत से परिवार और गाँव में शोक की लहर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला बस अड्डे के पास भारी भूस्खलन: बहुमंजिला इमारतें और कांगड़ा कला संग्रहालय खतरे में, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला बस अड्डे के पास बुधवार सुबह भारी भूस्खलन से कांगड़ा कला संग्रहालय और आसपास की बहुमंजिला इमारतों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित गुरु रविदास मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई...

चंबा के लाहड़ में हुए सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां रिंपी अंतिम क्षण तक अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं, लेकिन हादसे में दोनों की जान नहीं बच सकी।

शिमला में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत! सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों के पास हुए सस्ते, सरकार ने घटाए शुल्क

हिमाचल सरकार ने शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर निजी वाहनों के पास शुल्क में बड़ी कटौती की है। अब वार्षिक पास सस्ता होगा और पहली बार छह माह के पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।