Kangra Earthquake Anniversary: 4 अप्रैल को धर्मशाला में निकलेगी बड़ी जागरूकता रैली, युवाओं के लिए जरूरी सूचना

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के मौके पर 4 अप्रैल को एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सुबह 10:30 बजे उपायुक्त कार्यालय से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड तक निकाली जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को आपदा प्रबंधन और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करना है।

प्रशासन की ओर से सभी युवा आपदा मित्रों की इस रैली में सहभागिता अनिवार्य की गई है। संबंधित प्रतिभागियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

रैली में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है। इस आयोजन के जरिए युवाओं को आपदा के समय सतर्कता और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।