Kangra: रिटायर्ड पटवारियों के लिए सुनहरा मौका, वन विभाग में 40 हजार रुपये मासिक मानदेय पर निकली भर्ती

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा/धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्य प्राणी वृत्त (उत्तर) धर्मशाला ने सेवानिवृत्त पटवारियों के लिए पुनर्नियोजन का अवसर प्रदान किया है। विभाग ने रिक्त पटवारी पदों को भरने के लिए पात्र सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने आवेदन 10 अगस्त 2026 तक कार्यालय समय के दौरान जमा कर सकते हैं।

मुख्य अरण्यपाल, वन्य प्राणी वृत्त (उत्तर) धर्मशाला ने बताया कि विभाग की ओर से कुल दो पटवारी पद भरे जाएंगे। इनमें एक पद डीएफओ वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर और दूसरा पद वन्य प्राणी मंडल चंबा में तैनाती के लिए निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

विभाग के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के किसी भी विंग से सेवानिवृत्त अधिकारी होना अनिवार्य है। साथ ही उसके पास न्यूनतम पांच वर्ष का सेवा अनुभव होना चाहिए। आवेदन के समय किसी भी प्रकार का विभागीय, अनुशासनात्मक या सतर्कता संबंधी मामला लंबित नहीं होना चाहिए।

पुनर्नियोजन के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे विभागीय आवश्यकता और कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

यदि प्राप्त आवेदनों की संख्या रिक्त पदों से अधिक होती है तो कम आयु वाले पात्र अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और नियमित अधिकारियों की उपलब्धता या अन्य निर्धारित परिस्थितियों में इसे समाप्त किया जा सकता है।

वन विभाग की इस पहल को सेवानिवृत्त पटवारियों के लिए एक बेहतर अवसर माना जा रहा है, जहां वे अपने अनुभव का उपयोग करते हुए विभागीय कार्यों में योगदान दे सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में NDPS Act के वांछित आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, शाहपुर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

कांगड़ा की शाहपुर पुलिस ने NDPS Act से जुड़े FIR No. 132/25 में वांछित 25 वर्षीय आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदासपुर, पंजाब का निवासी है।

Hamirpur: हमीरपुर ITI में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सीटों पर स्पॉट राउंड; 7 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजकीय ITI हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया...

हमीरपुर के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने के बाद दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा में है। शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है।

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।