Kangra: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी ने 50 हजार रुपये एडवांस में लिए

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बच्चा गोद दिलाने के नाम पर एक दंपति से ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि कांगड़ा जिले के एक व्यक्ति ने उनसे हजारों रुपये ले लिए, लेकिन न तो उन्हें बच्चा गोद दिलवाया और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद पीड़ित दंपति ने एएसपी से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला के इस दंपति का कहना है कि आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये एडवांस में लिए थे, यह कहकर कि वह उन्हें बच्चा गोद दिलवाएगा। लेकिन आरोपी न तो बच्चा गोद दिलवा पाया और न ही पैसे लौटाए। जब पीड़ितों ने अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। इस ठगी से दंपति को गहरा सदमा लगा है। उनका कहना है कि वे एक बच्चे को गोद लेकर अपने जीवन में खुशियां लाना चाहते थे, लेकिन इसके बजाय आरोपियों ने उनके जीवन में और निराशा भर दी। एडीशनल एसपी बीर बहादुर ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।