Mandi: प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे मंडी में पहुंचीं कंगना रनौत, पीड़ितों को दी हरसंभव मदद का भरोसा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में हाल ही में आई भारी प्राकृतिक आपदा के बाद क्षेत्र में चारों ओर तबाही का मंजर देखा जा रहा है। इस कठिन घड़ी में मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचीं। उन्होंने ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया और आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार और सभी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से लोगों के साथ खड़े हैं।

कंगना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह समय बेहद दुखद है और प्रशासन शुरू से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में सड़कों की खराब स्थिति और कनेक्टिविटी बाधित होने के कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाईं, लेकिन जैसे ही मार्ग बहाल हुए, उन्होंने तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी के थुनाग क्षेत्र में आपदा का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है, जहां कई गांव गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा करसोग और नाचन क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ है। कुछ स्थानों पर नालों और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

सांसद कंगना रनौत ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है और ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जिन इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है, वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। लोगों को भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

कंगना ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल बयानबाज़ी कर रहा है, जबकि सरकार और भाजपा कार्यकर्ता ज़मीन पर उतरकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले दिन से हालात पर नजर रखे हुए है और हर स्तर पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संस्थाएं राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और अब वह खुद भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं। चाहे केंद्र सरकार से बात करनी हो या स्थानीय अधिकारियों से समन्वय करना हो, वह हरसंभव प्रयास करेंगी।

इस मौके पर कंगना रनौत के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के अन्य नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। कंगना ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी और इस आपदा से उबरने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।