शिमला में ऐतिहासिक काली बाड़ी मंदिर: 201 साल पुराना आध्यात्मिक स्थल

Date:

--Advertisement--

Himachal (अतुल राणा): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में माता काली को समर्पित काली बाड़ी मंदिर स्थित है। इस मंदिर की स्थापना 1823 में हुई थी और इसे काली बाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय इतिहास के अनुसार, यह मंदिर पहले जाखू पहाड़ी पर रोथनी कैसल में बनाया गया था और इसे बंगाली पुजारी राम चरण ब्रह्मचारी ने स्थापित किया था। यह शिमला के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और बाद में इसे इसके वर्तमान स्थान पर स्थानांतरित किया गया।

Advertise Here – Contact for Advertisement

काली बाड़ी में स्थापित देवी को श्यामला देवी के नाम से भी जाना जाता है, और ऐसा माना जाता है कि इसी नाम से शिमला का नाम पड़ा। इस मंदिर में जो भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। पूरे साल यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

नवरात्रि के दौरान तो इस मंदिर में भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है, खासकर पश्चिम बंगाल से लोग धार्मिक पर्यटन के लिए यहां आते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।