Kangra: भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए JBT पदों की काउंसलिंग धर्मशाला में आयोजित

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 5 अक्तूबर: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने जानकारी दी कि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 21 जेबीटी पदों को बैच आधार पर भरने हेतु काउंसलिंग 28 और 29 अक्तूबर 2024 को धर्मशाला में होगी। यह काउंसलिंग नर्सरी मिडल स्कूल, धर्मशाला में की जाएगी। जिला कांगड़ा के उम्मीदवार 28 अक्तूबर को और अन्य जिलों के उम्मीदवार 29 अक्तूबर को इसमें भाग ले सकते हैं। इस चयन प्रक्रिया में केवल वे उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है और जो आर एंड पी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं।

HIM Live Tv – Advertisement

भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के 13 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पद, अनुसूचित जाति के 4 पद, और अनुसूचित जनजाति के 1 पद के लिए काउंसलिंग की जाएगी।

वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र

उपनिदेशक ने यह भी बताया कि उक्त पदों के लिए आवेदन प्रपत्र, आर एंड पी नियमों की कॉपी, आवश्यक दस्तावेज़, और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeekangra.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार काउंसलिंग के दिन वेबसाइट से बायोडाटा फार्म डाउनलोड कर साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय के फोन नंबर 01892-223155 पर कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।