27-28 अक्तूबर को धर्मशाला के पुलिस मैदान में लगेगा रेड क्रॉस मेला

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 5 अक्तूबर: जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा 27 और 28 अक्तूबर, 2024 को धर्मशाला के पुलिस मैदान में रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी शर्मा ने बताया कि मेले में मनोरंजन, खाने-पीने की स्टॉल, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

HIM Live Tv – Advertisement

जो लोग मेले में स्टॉल लगाना चाहते हैं, वे 15 अक्तूबर तक धर्मशाला स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में संपर्क कर अपना स्टॉल बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही, सोसायटी द्वारा इस मौके पर एक समारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। जो व्यक्ति इसमें योगदान देना चाहते हैं, वे भी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए रेड क्रॉस कार्यालय के दूरभाष न. 01892-224888 या मोबाइल न. 94188-32244 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।