Kangra: ज्वालामुखी में पुलिस को बड़ी सफलता: 120 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी क्षेत्र में चरस तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन से यात्रा कर रहे तीन युवकों को 120 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डीएसपी आरपी जसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजय कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई, जब वह क्षेत्र में यातायात चेकिंग अभियान चला रहे थे।

पुलिस ने वाहन संख्या HP 36 E 8912 को संदेह के आधार पर रोका। गाड़ी में बैठे तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे संदेह और गहरा गया। तलाशी के दौरान वाहन से 120 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत तीनों युवकों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान आर्यन शर्मा (पुत्र संजय शर्मा, निवासी रतयाल डाकघर सिहोरपाईं), लक्की चौधरी (पुत्र राकेश कुमार, निवासी अंब उचाड़) और राहुल चौधरी (पुत्र राशपाल सिंह, निवासी घरकड़ी डाकघर व तहसील ज्वालामुखी) के रूप में हुई है। तीनों की उम्र लगभग 21 वर्ष है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसका आगे क्या उपयोग होने वाला था।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।