Kangra: आईटीआई बैजनाथ में कैम्पस इंटरव्यू: 45 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 15 जुलाई 2025 को एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस संबंध में संस्थान की प्रधानाचार्या रीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इंटरव्यू में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से आई प्रतिष्ठित कंपनी वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने भाग लिया और प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया गया।

इस साक्षात्कार में कुल 55 प्रशिक्षु शामिल हुए, जिनमें से 35 का चयन अप्रेंटिसशिप आधार पर किया गया है, जबकि 10 अन्य प्रशिक्षुओं को नियमित नियुक्ति के लिए चुना गया। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से संस्थान के कुल 45 प्रशिक्षुओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है।

संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि अप्रेंटिस के रूप में चयनित अभ्यर्थियों को उनके संबंधित ट्रेड की अंतिम परीक्षाओं के बाद कंपनी में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कैम्पस इंटरव्यू से प्रशिक्षुओं को रोजगार का सीधा अवसर मिलता है और भविष्य में भी इसी प्रकार के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।