Kangra: तिरंगे में लिपटा लौटा जवान अंकज, पिता ने दी सैल्यूट, पत्नी ने शादी के जोड़े में दी विदाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जोल में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान अंकज कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचा। जैसे ही उनकी देह गांव पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम हो उठी। अंकज कुमार उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आईटीबीपी में चालक के पद पर कार्यरत थे और बुधवार को ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण उनका दुखद निधन हो गया था।

Advertisement – HIM Live Tv

शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया तो उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद की पत्नी सपना देवी ने अपने पति को उस लाल जोड़े में अंतिम विदाई दी, जो उन्होंने शादी के समय पहना था। यह पल हर किसी के दिल को छू गया। वहीं उनके पिता ठाकुर सिंह ने अपने बेटे को सैल्यूट कर विदाई दी, जिससे वहां मौजूद सभी की आंखें भर आईं।

शहीद के बेटे आदित्य (10 वर्ष) और सूर्यांश (8 वर्ष) मासूम निगाहों से अपने पिता की पार्थिव देह को देखते रहे। शायद उन्हें अभी इस बात का पूरा एहसास नहीं था कि उनके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ चुका है। वे चुपचाप अपने पिता को निहारते रहे, जैसे उन्हें अभी भी उम्मीद हो कि वे जाग उठेंगे।

पार्थिव शरीर को श्मशान घाट तक ले जाया गया, जहां नायब तहसीलदार कोटला कोविंदर चौहान, भाजपा नेता संजय गुलेरिया और पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्मशान घाट पर आईटीबीपी की उस टुकड़ी ने हवाई फायर कर अंतिम सलामी दी, जो पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंची थी। जवान अंकज कुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बड़े बेटे आदित्य ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दुखद घड़ी में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।