Himachal: स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला में आयोजित होगा ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग मुकाबला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश प्रो बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र स्तान ने सोमवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती, 23 जून को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ रूस, साउथ कोरिया, फिलीपींस, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड जैसे देशों के बॉक्सर्स भाग लेंगे, जिनमें महिला बॉक्सर्स भी शामिल होंगी। मोहिंद्र स्तान ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी इस आयोजन को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस विधायकों और शिमला नगर निगम के महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों को आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के रोहड़ू से संबंध रखने वाली बॉक्सिंग की खिलाड़ी मीनाक्षी भी भाग लेंगी, जिनकी फाइट रूस की बॉक्सिंग खिलाड़ी से होगी।

मोहिंद्र स्तान ने बताया कि विदेशी बॉक्सर्स को एसोसिएशन द्वारा 2000 डॉलर और भारतीय बॉक्सर्स को प्रति फाइट 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव यदुपति ठाकुर और अन्य पदाधिकारी, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर्स नीरज गोयल और मीनाक्षी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, एसोसिएशन ने प्रदेश की जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया है। शिमला जिले के अध्यक्ष के रूप में अरुण मेहता को नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है, जिनमें सोलन, सिरमौर, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के जिला अध्यक्ष शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।