Kangra: इंदौरा में चरस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, नशा विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा इंदौरा उपमंडल के अंतर्गत एक विशेष अभियान में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस ने चरस सहित तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग 54 पर स्थित एक साइबर कैफे के पास की गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूरपुर अशोक रतन ने जानकारी दी कि बीती शाम गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू की। गाड़ी नं. जेके 08 एल 1571 और मोटरसाइकिल नं. जेके 08 एन 5726 की जांच के दौरान 3 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्करों में करणप्रीत सिंह (जम्मू के कठुआ जिले के निवासी), विशाल कुमार (हिमाचल के कांगड़ा जिले का निवासी) और साहिल कुमार (जम्मू के कठुआ जिले के निवासी) शामिल हैं। इन तीनों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनके वाहनों और नशीले पदार्थों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement – HIM Live Tv

विशाल कुमार, जो एक अभ्यस्त नशा तस्कर बताया जा रहा है, पहले भी 24 मई, 2024 को 12 किलो 156 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी अशोक रतन ने कहा कि नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस का अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

सिरमौर में बड़ा हादसा, 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा; NH-707 पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर के एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हेवना के समीप 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। पेट्रोल रिसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटी गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से निकाला गया।