Hamirpur: दक्षिण अफ्रीका में अनुराग ठाकुर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को किया बेनकाब, बोले- भारत की नीति जीरो टॉलरेंस

Date:

--Advertisement--

अनुराग ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।वह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने के उद्देश्य से जी-7 समूह के सांसदों के साथ भारत सरकार की ओर से विदेश यात्रा पर गए थे। यह कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हुआ, जहां अनुराग ठाकुर ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

अपने भाषण में उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत हमेशा शांति की बात करता है, लेकिन यदि कोई भारत को उकसाता है, तो उसे जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।”

ठाकुर ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दुनिया भर में आतंकवाद से पीड़ित देशों के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति बिल्कुल स्पष्ट और सख्त है — जीरो टॉलरेंस की। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा घोषित आतंकियों और आतंकी संगठनों की सूची में दर्ज 52 नाम पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है और उसे बढ़ावा देता है।

अनुराग ठाकुर ने भारत की आर्थिक प्रगति की तुलना पाकिस्तान की स्थिति से करते हुए कहा कि बीते दस वर्षों में भारत 11वें स्थान से चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बना है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद के दलदल में और गहराई तक धंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद में अग्रणी बन गया है।

जोहान्सबर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय उपस्थित थे, जिन्होंने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति और वैश्विक मंचों पर उसके सशक्त स्वर को सराहा। ठाकुर के भाषण ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेगा और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की नापाक नीतियों को उजागर करता रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।