Kangra: इस बार कुछ खास होगा पालमपुर का स्वतंत्रता दिवस समारोह, जानें क्या हैं तैयारियां!

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 5 अगस्त: इस बार पालमपुर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न और भी खास होने वाला है। उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में एक अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में नगर निगम महापौर गोपाल नाग और उप महापौर राजकुमार भी खास तौर पर शामिल हुए।

बैठक में एसडीएम ने सभी विभागों को समय रहते सारे इंतज़ाम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन न सिर्फ भव्य होगा बल्कि हर पहलू को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।

स्कूलों के छात्र दिखाएंगे अपना टैलेंट
इस खास मौके पर शिक्षण संस्थानों के छात्रछात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। वहीं, पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियां शानदार मार्च पास्ट से समां बांधेंगी।

शहीदों को श्रद्धांजलि से होगी शुरुआत
एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी।

बच्चों को मिलेगा सम्मान
जो बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

इस बैठक में डीएसपी लोकेन्द्र नेगीतहसीलदार साजन बग्गा, अन्य विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह न सिर्फ यादगार होगा, बल्कि पालमपुर के लोगों के लिए गर्व का पल भी बनेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री; रोजाना सिर्फ 5,000 श्रद्धालु जा सकेंगे

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 25 से 27 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा और प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति मिलेगी। बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव के लिए खास पहल, साथियों ने भेंट की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

स्वतंत्रता दिवस पर 12 जेएके आरआईएफ के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपने पूर्व साथी राइफलमैन राजीव को ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की। राजीव 2005 के विनाशकारी भूकंप में गंभीर रूप से घायल होकर 100 प्रतिशत लकवाग्रस्त हो गए थे।

Kangra: 19 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, सुबह 9:30 बजे से सप्लाई होगी बाधित

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन इलाकों में रहेगा पावर कट और क्या है वजह।

21 अगस्त को टांडा फायरिंग रेंज के पास जाने से बचें, प्रशासन ने जारी की खास चेतावनी

टांडा फायरिंग रेंज में 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सैन्य फायरिंग अभ्यास होगा। कांगड़ा प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास जाने से बचने और पालतू जानवरों को दूर रखने की अपील की है।