टाहलीवाल–बाथू औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा धमाका: बंद किए गए प्लांट में चल रहा था अवैध दवा उत्पादन, DCA और पुलिस का छापा

Date:

--Advertisement--

औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल और बाथू बाथड़ी में दवा उद्योगों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) हिमाचल प्रदेश ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर बाथू स्थित एक दवा उद्योग की मैन्युफैक्चरिंग साइट पर अचानक छापेमारी की। यह वही यूनिट है जिसे पहले ही ‘प्रोडक्शन बंद करने के आदेश’ जारी किए गए थे। इसके बावजूद प्लांट में अवैध रूप से दवाइयों का उत्पादन जारी था।

टीम ने फैक्टरी से भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा कब्जे में ले लिया। बुधवार को छापे की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही और अधिकारियों ने हर सेक्शन की गहन जांच की।

राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि हिमाचल के कई उद्योगों में एक साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई है। यह पूरा ऑपरेशन उन इकाइयों का निरीक्षण करने के लिए चलाया गया, जिन्हें पहले ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के उल्लंघन में उत्पादन बंद करने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर इन इकाइयों पर रणनीतिक छापेमारी की गई, ताकि किसी भी तरह के अवैध उत्पादन पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

छापेमारी के दौरान विशेष अन्वेषण शाखा के इंचार्ज सुनील कुमार संख्यान, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी अंकुश, महिला आरक्षी वैशाली और ड्रग इंस्पेक्टर अभिषेक मौके पर मौजूद रहे।

इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में दवा कारोबार से जुड़े कई संचालकों में चिंता की लहर दौड़ गई है, क्योंकि अब उल्लंघन करने वाली सभी इकाइयों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।