Sirmaur: “मेरा बेटा बिना जांच दोषी ठहरा दिया गया” – आईजीएमसी विवाद पर डॉ. राघव नरूला की मां का भावुक बयान

Date:

--Advertisement--

आईजीएमसी शिमला में हुए विवाद के बाद टर्मिनेट किए गए डॉक्टर डॉ. राघव नरूला की मां रजनी नरूला ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान वह बेहद भावुक नजर आईं और बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी बच्चा अपने माता-पिता के बारे में अपशब्द बर्दाश्त नहीं कर सकता। रजनी नरूला का कहना है कि यह पूरा विवाद बड़ों की सूझबूझ की कमी के कारण बढ़ा, जिसे समय रहते सुलझाया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि अगर मरीज अर्जुन सिंह के पिता समझदारी दिखाते तो मामला इतना आगे नहीं बढ़ता। रजनी नरूला के मुताबिक, उन्हें चाहिए था कि वे दोनों बच्चों, अपने बेटे और उनके बेटे, के पास जाते और पूछते कि गलती कहां हुई। इसके बाद दोनों को समझाते या डांट देते और यह कहते कि दोनों ही उनके बेटे हैं और मामला वहीं खत्म हो जाता। उन्होंने कहा कि अगर माता-पिता बच्चों को उग्र करने के बजाय सही दिशा में समझाएं, तो ऐसे विवाद कभी पैदा ही नहीं हों।

स्वास्थ्य मंत्री के बयान और कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए रजनी नरूला ने कहा कि उनके बेटे को बिना किसी जांच के दोषी करार दे दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या स्वास्थ्य मंत्री ने इस पूरे मामले की कोई निष्पक्ष जांच करवाई थी। उनका कहना है कि बिना जांच उनके बेटे को गुंडा कहा गया और टर्मिनेशन का फैसला ले लिया गया, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि अगर यह विवाद न होता तो उनका बेटा सरकारी सेवाओं के लिए पूरी तरह योग्य था, लेकिन अब बिना जांच उसे अयोग्य ठहरा दिया गया।

रजनी नरूला ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच करवाई जाए। उन्होंने मरीज अर्जुन सिंह के पिता को भी संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को बच्चा ही रहने दिया जाए और उन्हें भड़काकर उग्र न किया जाए, ताकि समाज में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।