Kangra: इच्छी के शिव मंदिर में रातों-रात चोरी, पीतल की 6 घंटियां, नाग और गणेश जी की मूर्ति ले उड़े चोर; दान पात्र भी नहीं छोड़ा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: गांव इच्छी के जमानाबाद रोड पर स्थित एक शिव मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर मंदिर से पीतल की घंटियां, नाग, गणेश जी की मूर्ति और दान पात्र लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

मंदिर से ये सामान हुआ चोरी

ग्रामीणों के अनुसार चोर मंदिर के अंदर से पीतल की 6 घंटियां, 5 पीतल के नाग और गणेश जी की मूर्ति अपने साथ ले गए। इसके अलावा मंदिर में रखा दान पात्र भी चोरों ने नहीं छोड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया।

चोरी के बाद ग्रामीणों में रोष

मंदिर से धार्मिक सामान और दान पात्र चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर चोरी में शामिल लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। मंदिर में हुई चोरी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।

बिलासपुर की बेटियों के लिए बड़ा मौका, धर्मशाला में 7 सितंबर से वॉलीबॉल ट्रायल; चयन हुआ तो मिलेंगी मुफ्त ट्रेनिंग से लेकर हॉस्टल तक...

बिलासपुर की वॉलीबॉल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका है। धर्मशाला के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में लड़कियों के चयन परीक्षण 7 से 9 सितंबर 2026 तक होंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल किट, निःशुल्क आवास-भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव सहित कई सुविधाएं मिलेंगी।

बिलासपुर में बड़ा सड़क मार्ग बंद, कोट-कंगड़ी-दसमल रोड पर 19 सितंबर तक आवाजाही रहेगी बंद; जानें कौन से रूट रहेंगे चालू

बिलासपुर में कोट-कंगड़ी-दसमल सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 19 सितंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगा। प्रशासन ने वाहनों के लिए धग्याड़-जाहू और दधोल-लदरौर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।