I.G.M.C. शिमला में लिफ्ट को नुकसान पहुंचाते तीन युवक CCTV में कैद

Date:

--Advertisement--

आई.जी.एम.सी. शिमला में एक नया मामला सामने आया है, जहां तीन युवकों द्वारा अस्पताल की संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना आई.जी.एम.सी. के नए ओ.पी.डी. भवन की लिफ्ट में हुई, जहां तीन युवक लिफ्ट के शीशे और बटन तोड़ते हुए दिखाई दिए। वीडियो में दिख रहा है कि लिफ्ट समय पर न पहुंचने के कारण युवकों ने अपना गुस्सा लिफ्ट पर उतारा और हाथों व छाते से तोड़फोड़ की।

यह लिफ्ट अस्पताल की पहली मंजिल से शुरू होती है और 12वीं मंजिल तक जाती है। मरीज इस लिफ्ट का उपयोग अलग-अलग विभागों और लैब्स तक पहुंचने के लिए करते हैं।

अस्पताल के एम. एस. डॉ. राहुल राव ने बताया कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जा चुकी है और मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य बेहतर सेवाएं देना है और अगर कोई अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।