Himachal: जेल में भूख हड़ताल: बंदियों ने जताया विरोध, कहा “हम भी इंसान हैं”

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के जबली स्थित जिला मुक्त कारागार में रविवार को एक अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई, जब करीब 70 बंदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बंदियों का आरोप है कि जेल प्रशासन बार-बार तलाशी अभियान के नाम पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो वे सामूहिक रूप से भोजन का बहिष्कार करेंगे और इसके परिणामों के लिए पूरी तरह से जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा। जानकारी के अनुसार, इस समय जेल में लगभग 160 बंदी व कैदी मौजूद हैं। हर कुछ समय के अंतराल पर जेल प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान चलाया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित वस्तु जेल के भीतर न पहुंचे। रविवार को जब एक बार फिर तलाशी शुरू की गई, तो कुछ बंदियों ने इसका विरोध करते हुए भोजन करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वे भी इंसान हैं और बार-बार तलाशी की प्रक्रिया से उन्हें अपमानित महसूस होता है।

यह विवाद सुबह से शुरू हुआ और दोपहर तक चला, लेकिन बाद में जेल प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। जेल के अंदर पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनसे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ चुके हैं। कुछ महीनों पहले सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया था कि जेल की दीवार के अंदर बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी नशीली वस्तुएं फेंकी गई थीं, लेकिन अंधेरे के कारण दोषियों की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके अलावा करीब दो सप्ताह पहले एक बंदी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और उसके साथियों ने एक अन्य कैदी के साथ मारपीट की थी, जिस मामले की शिकायत सदर थाना में दर्ज की गई थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस विभाग से जबली क्षेत्र और जेल परिसर के आसपास गश्त बढ़ाने की मांग की थी।

जेल उपाधीक्षक भूपिंदर सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ कैदियों ने तलाशी अभियान को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन बातचीत से मामला सुलझा लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल में सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।