Himachal: HRTC तकनीकी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: तारादेवी में बड़ी बैठक, स्टाफ की भारी कमी और बदहाल वर्कशॉप पर उठी तेज आवाज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को HRTC मुख्य कार्यशाला तारादेवी में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष पूर्ण शर्मा ने की। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न डिपो से 100 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वर्कशॉप्स की बदहाल हालत, तकनीकी स्टाफ की भारी कमी, पीस-मील कर्मचारियों को अनुबंध में न लेने और तकनीशियनों को टेक्निकल स्केल का लाभ न मिलने जैसे मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई।

अध्यक्ष पूर्ण शर्मा और राज्य प्रधान खेम चंद ने कहा कि निगम प्रबंधन लंबे समय से इन गंभीर समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार बढ़ाया जा रहा है और उनसे अन्य ट्रेड का काम भी करवाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं। इसके बावजूद वर्षों से नया स्टाफ भर्ती नहीं किया गया।

3200 बसों के लिए सिर्फ 1100 तकनीकी कर्मचारी!

महासचिव एच.के. शर्मा ने बताया कि वर्ष 1996 में HRTC के पास 1700 बसों के लिए 2200 तकनीकी कर्मचारी थे, जबकि आज बसों की संख्या बढ़कर 3200 हो चुकी है और तकनीकी स्टाफ घटकर सिर्फ 1100 रह गया है।

उन्होंने नए खुले डिपो में स्टाफ की मंजूरी न मिलने पर भी कड़ा रोष जताया।

वर्कशॉप की स्थिति बताते हुए संगठन ने कहा कि तकनीशियनों के लिए धूल, धूप, बारिश, कीचड़ और अत्यधिक तापमान से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। शोर, धुआं और गंदगी बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

आंदोलन की तैयारी: वर्क टू रूल और वर्क टू डेजिगनेशन की चेतावनी

बैठक में फैसला लिया गया कि संगठन प्रबंधन और परिवहन मंत्री से वर्कशॉप्स में सुधार, निर्धारित मानक के अनुसार तकनीकी स्टाफ भर्ती, पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध में शामिल करने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने, पदोन्नति नियमों में बदलाव और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग करेगा।

संगठन ने साफ चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो तकनीकी कर्मचारी वर्क टू रूल और वर्क टू डेजिगनेशन जैसे आंदोलन शुरू करेंगे। जरूरत पड़ी तो संगठन श्रम न्यायालय भी जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।