Himachal: रिश्वत मांगते रंगे हाथ पकड़ा गया अफसर! HRTC मुख्यालय में हड़कंप, जांच अधिकारी सस्पेंड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी परिषद की एक तथ्यपूर्ण शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम के मुख्य कार्यालय शिमला में तैनात एक इंक्वायरी ऑफिसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस फैसले का परिवहन कर्मचारी परिषद, निगम कर्मियों और पेंशनरों ने खुलकर स्वागत किया है।

परिषद के प्रदेश संयोजक शंकर सिंह ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित अधिकारी वर्ष 2025 में परिचालक करण कुमार की विभागीय जांच कर रहा था। आरोप है कि अधिकारी ने जांच रिपोर्ट पक्ष में करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और 10 हजार रुपये अग्रिम देने का दबाव बनाया। परेशान होकर परिचालक ने गूगल पे के जरिए 4 हजार रुपये भेज दिए, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी की ओर से लगातार फोन कर और पैसों की मांग की जाती रही।

मामला सामने आने के बाद परिषद ने इसकी लिखित शिकायत निगम के प्रबंध निदेशक को सौंपी। शिकायत के आधार पर निगम प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया। मामले की निष्पक्ष जांच शिमला मंडलीय प्रबंधक द्वारा की जा रही है। शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 जनवरी को जांच के दौरान आरोपी अधिकारी की कॉल डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जांच अधिकारी को सौंप दिए गए हैं।

प्रदेश संयोजक ने बताया कि इससे पहले भी परिषद ने चंबा, देहरा और पालमपुर समेत कई डिपुओं में हुए लाखों रुपये के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में परिषद और उसके सदस्यों को कई बार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कभी नहीं रुकी।

शंकर सिंह ठाकुर ने मांग की है कि आरोपी अधिकारी के बैंक खाते सीज किए जाएं, एफआईआर दर्ज की जाए और पूरे मामले की विजिलेंस जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से निगम के छोटे कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण रुकेगा। साथ ही उन्होंने निगम प्रबंधन से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।