Himachal: 50 साल का हुआ एचआरटीसी, जानें 733 से लेकर 3350 बसों तक का सफर

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) ने बुधवार को अपने 50 साल पूरे किए। इस खास मौके पर चालक, परिचालक और कर्मचारी धूमधाम से जश्न मनाते हुए यात्रियों को प्रदेश भर के बस अड्डों पर मिठाई बांट रहे थे, जिसमें राजधानी शिमला का पुराना बस स्टैंड भी शामिल था। इस दौरान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने यात्रियों, कर्मचारियों और अधिकारियों में मिठाई बांटी।

एचआरटीसी जेसीसी के खमेंद्र गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की यात्रा कभी थमी नहीं है। हिमाचल में परिवहन सेवाओं की शुरुआत 1949 में हिमाचल गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट के तहत हुई थी। फिर 02 अक्टूबर 1974 को इसका हिमाचल पथ परिवहन निगम में विलय हो गया। उस समय निगम के पास 733 बसें और लगभग 3,500 कर्मचारी थे। आज यह बढ़कर 3,350 बसों और लगभग 12,000 कर्मचारियों का परिवार बन चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर में पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प

नूरपुर की पंचायत गंही लगोड़ में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।