Kinnaur: बेटियों की सुरक्षा का बड़ा कदम: किन्नौर में HPV वैक्सीन अभियान तेज, डॉ. नेगी ने अभिभावकों से की खास अपील

रिकांगपिओ: किन्नौर जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए चलाए जा रहे इस विशेष टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 211 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि आगामी 11 और 12 अप्रैल को जिले में 13 कोल्ड चेन प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, ताकि टीकाकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके और अधिक से अधिक किशोरियों तक यह सुविधा पहुंचाई जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को समय रहते सुरक्षा कवच प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

डॉ. नेगी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों के लिए बेहद जरूरी है और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों का सहयोग अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि लक्षित वर्ग के 100 प्रतिशत किशोरियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित यह निशुल्क वैक्सीन मिल सके।

उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों का टीकाकरण कराकर उन्हें एक सुरक्षित भविष्य प्रदान करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!