Shimla: एचपीयू बीएड प्रवेश परीक्षा 2025: 27 मई को एडमिट कार्ड जारी, 8364 उम्मीदवार शामिल होंगे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए 27 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://nadmissions.hpushimla.in/ पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 8364 उम्मीदवार शामिल होंगे, जो 5900 सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

परीक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न केंद्रों में उम्मीदवारों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। आरकेएमवी-1 एवं आरकेएमवी-2 में प्रत्येक 400 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। अम्ब काॅलेज ऊना में 180, बिलासपुर काॅलेज में 339, चम्बा में 564, जोगिंद्रनगर में 165, यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में 190, ईवनिंग कॉलेज में 230, और यूआईएलएस शिमला में 330 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त डब्ल्यूआरएस देहरी में 108, धर्मशाला के यूनिवर्सिटी रीजनल सैंटर में 518, धर्मशाला के राजकीय टीचर्स एजुकेशन संस्थान में 250, घुमारवीं काॅलेज में 156, हमीरपुर काॅलेज के दो केंद्रों में क्रमशः 400 और 313, डीएवी कांगड़ा में 573, कुल्लू कॉलेज में 346, मंडी में 482, नादौन में 113, नाहन में 570, नूरपुर में 182, पालमपुर में 280, रामपुर बुशहर में 230, सरकाघाट में 105, सोलन कॉलेज में 500, सुंदरनगर में 138 और ऊना कॉलेज में 302 उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें क्योंकि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश संभव नहीं होगा। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।