Himachal: HP Police Constable Result OUT! 1964 का हुआ सेलेक्शन – अब डॉक्यूमेंट्स की होगी कड़ी जांच

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में स्पेशल ड्यूटी के लिए कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 15 जून को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें करीब 16 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब इस परीक्षा में कुल 1964 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।


पुरुष कांस्टेबल के 708 पदों के लिए 1343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, वहीं महिला कांस्टेबल के 380 पदों के लिए 621 उम्मीदवार अगले राउंड में पहुंचे हैं।

अब क्या होगा? डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की बारी

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को अब डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए लोक सेवा आयोग जल्द ही अलग से शेड्यूल जारी करेगा। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि कैंडिडेट्स को इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर मिल जाएगी या वे ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं।

आयोग की वेबसाइट पर लिखित परीक्षा का डिटेल्ड रिजल्ट और शॉर्टलिस्टेड रोल नंबर पहले ही अपलोड कर दिए गए हैं।

ऐसे बनेगी फाइनल मेरिट लिस्ट

फाइनल मेरिट लिस्ट तीन चीजों के आधार पर बनेगी:

  1. लिखित परीक्षा के अंक
  2. हाइट के आधार पर मिले अंक
  3. एनसीसी सर्टिफिकेट के आधार पर अंक

एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए मिलेंगे ये अंक:

  • ‘C’ सर्टिफिकेट – 4 अंक
  • ‘B’ सर्टिफिकेट – 2 अंक
  • ‘A’ सर्टिफिकेट – 1 अंक

अगर किसी के पास तीनों सर्टिफिकेट हैं, तो केवल ‘C’ सर्टिफिकेट के अंक ही गिने जाएंगे।

हाइट के मिलेंगे 0 से 6 अंक

पिछले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में कैंडिडेट्स को हाइट के लिए 0 से 6 तक अंक दिए गए थे। ये अंक भी फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपने साथ ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी स्वयं सत्यापित कॉपी लेकर आनी होगी।

इस बारे में डिटेल में जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

नोट: डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की तारीख और स्थान से जुड़ी जानकारी जल्द ही ऑफिशियल नोटिस के जरिए घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।

कुल्लू में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक भर दें बकाया बिल; नहीं तो अस्थायी रूप से कट सकती है बिजली

कुल्लू के विद्युत उपमंडल नगवाई के उपभोक्ताओं को 29 सितंबर 2026 से पहले बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है।

Kangra: पालमपुर से निकली OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0, शाहपुर पहुंचते-पहुंचते जुटा बड़ा जनसमूह; इन मांगों को लेकर उठी आवाज

पालमपुर से शुरू हुई OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0 शाहपुर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर OBC समाज की मांगों और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया।

5 दिन बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित, इस दिन से शुरू होगी हड़ताल; SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

UFBU की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल और 26-27 सितंबर के सप्ताहांत के कारण बैंक शाखाओं की सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित हो सकती हैं। SBI समेत बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी है।