Himachal: गोवा में समंदर ने छीनी हिमाचल के लाल की जिंदगी, सिरमौर के युवक की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

Date:

--Advertisement--

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां बेहतर भविष्य के सपने लेकर गोवा गया एक होनहार युवक समंदर की लहरों का शिकार हो गया। शिलाई उपमंडल के शरोग गांव निवासी 20 वर्षीय अभय धीमान की गोवा में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अभय धीमान, भीम सिंह का पुत्र था और वह पिछले काफी समय से गोवा के एक निजी होटल में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीते दिनों वह समुद्र किनारे मौजूद था, तभी अचानक उठी तेज और ऊंची लहर उसे खींचकर गहरे पानी में ले गई। वहां मौजूद लोगों और उसके साथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन समुद्र की तेज लहरों के आगे सभी प्रयास नाकाम रहे और अभय देखते ही देखते पानी में ओझल हो गया।

इस दुखद खबर के गांव पहुंचते ही शरोग में मातम छा गया। पूर्व प्रधान रति राम ने बताया कि अभय बेहद मिलनसार, शांत स्वभाव और मेहनती युवक था। वह महज तीन महीने पहले ही छुट्टियां बिताकर घर से गोवा लौटा था। किसी को अंदेशा नहीं था कि परिवार से उसकी वह मुलाकात आखिरी साबित होगी। बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव की आंखें नम हैं।

जानकारी के मुताबिक अभय धीमान का पार्थिव शरीर गोवा से भेज दिया गया है और आज शाम तक उसके पैतृक गांव शरोग पहुंचने की संभावना है। गांव में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महज 20 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा हुए अभय की मौत ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, सराह में 80 से अधिक पौधे लगाकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

कांगड़ा के सराह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 80 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।

Kangra: 31 जुलाई तक बंद रहेगी बारा कोठा-अंखन खोला-सुधेड़ सड़क, सफर से पहले जरूर पढ़ लें प्रशासन का नया आदेश

कांगड़ा जिला प्रशासन ने स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य के चलते बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क को 31 जुलाई 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान एनएच-503 वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।