Mandi: सिर्फ दो साल में बदलेगी हिमाचल की तकदीर और तस्वीर: CM सुक्खू की जन संकल्प रैली में बड़ी घोषणाएं

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प रैली में राज्य की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश अगले दो वर्षों में नई पहचान बनाएगा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभरेगा।

सीएम सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन ने प्रदेश को भारी दौर में धकेल दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार 75 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ छोड़ कर गई, जिसके कारण मौजूदा सरकार को भी कर्ज लेकर कर्ज चुकाना पड़ रहा है। साथ ही कर्मचारियों के 10 हजार करोड़ रुपये के एरियर की जिम्मेदारी भी वर्तमान सरकार के कंधों पर है।

सीएम ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर बिना रजिस्ट्री के 4500 बीघा जमीन मात्र 1 करोड़ 12 लाख रुपये में बेच डाली, जो जनता के हितों के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की संपदा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वाइल्ड फ्लावर हॉल विवाद में प्रदेश सरकार ने कानूनी लड़ाई जीती है, जिससे हर साल 20 करोड़ रुपये की आय होगी। इसके अलावा कड़छम-वांगतु परियोजना की रॉयल्टी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करवाई, जिससे राज्य को 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार ने चार साल में आबकारी नीति से केवल 450 करोड़ रुपये कमाए, जबकि उनकी सरकार ने एक साल में ही इतनी आय अर्जित कर ली।

सीएम सुक्खू ने विपक्ष को दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक आक्षेपों से वह घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी पुरानी ऑल्टो कार चलाई, तब भी भाजपा ने उसपर अनावश्यक टिप्पणियां कीं। उन्होंने दावा किया कि सरकार अपने काम के दम पर 2027 में “52 सीटर वॉल्वो” के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि सत्ता संभालते ही सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लागू की और अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया। यह चुनावी वादा नहीं था, बल्कि मानवता आधारित निर्णय था।

ओपीएस लागू करने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला राजनीतिक नहीं, बल्कि कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

अपने संबोधन का समापन करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जनता का सहयोग मिला तो सरकार अगले दो वर्षों में हिमाचल की “तकदीर और तस्वीर” बदल देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।