Kangra: बारिश का रेड अलर्ट: जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, नदी-नालों से दूर रहें – हेमराज बैरवा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 05 जुलाई: कांगड़ा जिला में रविवार के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के मद्देनज़र उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी प्रकार के जानी या माली नुकसान को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे नदी-नालों और अन्य जोखिम भरे स्थानों से दूर रहें ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रशासनिक विभाग अपनी मशीनरी और मैनपावर को हर स्थिति के लिए तैयार रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिला और उपमंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहें। हाल ही में मनूनी खड्ड में हुई दुर्घटना और मंडी जिले में हुए भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे मार्गों और पुलों की पहचान करें जो भूस्खलन या अन्य खतरों की चपेट में आ सकते हैं। इन रास्तों को वैकल्पिक मार्गों से जोड़ा जाए, और जहां ऐसा संभव न हो, वहां पर कर्मचारियों व मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, रविवार को मैक्लोडगंज में महामहिम दलाई लामा के जन्मदिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक दवाइयों और खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें, विशेषकर उन क्षेत्रों में जो भारी बारिश के कारण अन्य भागों से कट सकते हैं। पौंग डैम अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यदि डैम से पानी छोड़ा जाना हो, तो इसकी पूर्व सूचना निचले क्षेत्रों तक समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही, बाढ़ संभावित पंचायतों में चेतावनी देने के लिए हूटर और डेंजर जोन की मार्किंग की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए।

जिले के फील्ड अधिकारियों, जैसे कि पटवारी, पंचायत सचिव और अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से सतत संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त बैरवा ने कहा कि सभी विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें और समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम धर्मशाला, कांगड़ा, ज्वाली, होमगार्ड और एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।