Shimla: हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, एक महीने में चुकेंगे सभी लंबित मेडिकल बिल: सीएम सुक्खू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान सरकार एक महीने के भीतर कर देगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग मेडिकल बिल ट्रेजरी को भेजें, सभी बिलों का निवारण किया जाएगा।

सीएम सुक्खू ने कहा कि इससे पहले भी वे धर्मशाला में पेंशनरों से मिले थे और तब भी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री को 17 दिसंबर को घुमारवीं में आयोजित होने वाले पेंशनर्ज दिवस का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनरों के एरियर सहित अन्य लंबित मांगों का अध्ययन किया जाएगा और इस संबंध में पेंशनर्ज दिवस पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं और उनकी समस्याओं व मांगों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बिना किसी परेशानी के कर सकें, इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया। इससे प्रदेश के करीब 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को लाभ मिला है।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और अपनी विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत करवाया। इस मौके पर पेंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर बात करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार संसाधनों के सृजन के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन पर भी जोर दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में वित्तीय प्रबंधन ठीक नहीं रहा, जिसका असर राज्य की आर्थिक स्थिति पर पड़ा और कर्मचारियों व पेंशनरों की देनदारियों का समय पर भुगतान नहीं हो पाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।