Himachal: हिमाचल में रातभर सख्त पुलिस चौकसी! नाकेबंदी, नशा बरामदगी और हाईवे पर आईटीएमएस से रियल-टाइम एक्शन शुरू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि वाहन चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में थाना और चौकी स्तर पर जगह-जगह नाकेबंदी की गई है, जहां रातभर वाहनों की गहन जांच चल रही है।

पुलिस की इस मुहिम के महत्वपूर्ण नतीजे सामने आए हैं—कई जिलों में मादक पदार्थ भी पकड़े गए हैं। पुलिस मुख्यालय खुद अभियान की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है और रोज की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

रात्रि चेकिंग के साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा फोकस रखा गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा, आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के कैमरों के जरिए ओवरस्पीडिंग, बिना हेल्मेट और ट्रिपल राइडिंग जैसी उल्लंघनों पर पल-पल नजर रखी जा रही है। ये हाई-टेक कैमरे राज्य के नैशनल हाईवे, फोरलेन और स्टेट हाईवे पर लगाए गए हैं। पकड़े जाने पर एमपी एक्ट के तहत चालान तुरंत जारी किए जा रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय पहले ही सभी जिला एसपी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दे चुका है और यह अभियान लगातार जारी है।

नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई: तुरंत डायल करें 112, आपकी पहचान रहेगी गोपनीय

प्रदेश पुलिस ने “चिट्टा मुक्त हिमाचल” के लक्ष्य को मजबूत करते हुए नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी चिट्टा सप्लाई या इसके सेवन की जानकारी मिले तो तुरंत 112 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।