Kangra: हिमाचल दिवस पर शांडिल का बड़ा ऐलान: स्वास्थ्य संस्थानों में 1000 रोगी मित्र, बुजुर्गों के लिए मोबाइल हेल्थ वैन सेवा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 15 अप्रैल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में एक हजार रोगी मित्रों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ‘मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना’ के तहत मोबाइल स्वास्थ्य वैन के माध्यम से घर-द्वार स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘आचार्य चरक योजना’ शुरू कर रही है, जिसके अंतर्गत सभी सरकारी आयुष अस्पतालों और औषधालयों में मरीजों को नि:शुल्क जांच और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और 69 सिविल अस्पतालों, क्षेत्रीय अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक मशीनें स्थापित करने पर 1,730 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस वर्ष 69 स्वास्थ्य संस्थानों में डायलिसिस सेवाएं शुरू की जाएंगी और 11 संस्थानों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही एआईआईएमएस शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला, एआईआईएमएस चम्याणा, हमीरपुर और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक एमआरआई मशीनें और आईजीएमसी शिमला में पेट स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए 10 वायदों में से 6 पूरे कर लिए गए हैं और शेष 4 गारंटियों को भी पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

डॉ. शांडिल ने बताया कि अनाथ बच्चों, बेसहारा महिलाओं और वृद्धजनों को सहारा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत 6 हजार बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के लिए कानून बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। हाल ही में इन बच्चों को दिल्ली, चंडीगढ़, गोवा और वाघा बॉर्डर जैसे स्थानों पर भ्रमण के लिए भेजा गया है।

इससे पहले परेड कमांडर संजय कुमार के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया और सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति और लोक गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर संतोष कटोच ने रेडक्रॉस सोसाइटी के लिए 10 हजार रुपये का चेक स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा। समारोह में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, सीएम सलाहकार गोकुल बुटेल, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, एपीएमसी चेयरमैन निशु मोंगरा, इको टूरिज्म सोसाइटी के नामित डायरेक्टर संजीव गांधी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और एडीसी विनय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।