Mandi: 50 साल का हुआ हिमाचल ग्रामीण बैंक, 14,500 करोड़ के कारोबार के साथ गांव-गांव मजबूत की बैंकिंग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल ग्रामीण बैंक अपने स्थापना के 50 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर सोमवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में बैंक के चेयरमैन राजेंद्र ने बैंक की यात्रा और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल ग्रामीण बैंक की नींव 23 दिसंबर 1976 को मंडी में रखी गई थी। बैंक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाकर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था।

उन्होंने बताया कि बैंक के विकास में 13 फरवरी 2013 एक महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ, जब हिमाचल ग्रामीण बैंक और पर्वतीय ग्रामीण बैंक का विलय हुआ। इस विलय के बाद वर्तमान हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक अस्तित्व में आया, जिससे बैंक की पहुंच और सेवाओं में और विस्तार हुआ।

वर्तमान समय में हिमाचल ग्रामीण बैंक प्रदेश के सभी 12 जिलों में अपनी सेवाएं दे रहा है। चेयरमैन ने बताया कि बैंक का कुल कारोबार 14.50 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जबकि गत वर्ष बैंक ने 33 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

नेटवर्क के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में बैंक की 274 शाखाएं कार्यरत हैं और आने वाले समय में 5 नई शाखाएं खोलने की योजना है। खास बात यह है कि बैंक की करीब 99 प्रतिशत शाखाएं ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।