Himachal: 24 घंटे में हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 केस दर्ज, हजारों अवैध अफीम के पौधे नष्ट, भारी मात्रा में चरस-चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा बीते 24 घंटों में प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए 10 नए मामलों में अभियोग दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक चार केस जिला कुल्लू, दो बिलासपुर, दो पुलिस जिला बद्दी, एक शिमला और एक मामला पुलिस जिला देहरा में दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में चरस, अफीम, चिट्टा और चूरा पोस्त बरामद की गई है, जो राज्य में मादक पदार्थों के खतरे को उजागर करती है।

Advertisement – HIM Live Tv

विशेष रूप से जिला कुल्लू के बंजार थाना क्षेत्र में दर्ज तीन मामलों के दौरान पुलिस ने 78,820 अवैध अफीम के पौधे बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए, जो अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वहीं, पुलिस जिला बद्दी में दर्ज मामलों में से एक में 40.148 किलोग्राम चूरा पोस्तएक स्थानीय व्यक्ति से जब्त किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों—बिलासपुर, शिमला और देहरा—में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 868.76 ग्राम चरस और 39.35 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया है। इन सभी मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सभी मामलों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता से यह भी अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तुरंत ड्रग फ्री हिमाचल हेल्पलाइन नंबर 1908 पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस द्वारा दी गई यह सुविधा पूरी तरह गोपनीय है और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है।

यह ताजा अभियान राज्य को नशे से मुक्त करने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की सख्ती और लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशा तस्करों के खिलाफ अब प्रदेश में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।