Mandi: करसोग पहुंचे केंद्र सरकार के विशेषज्ञ, हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के कारणों की करेंगे गहराई से जांच

Date:

--Advertisement--

करसोग, 24 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता गहराती जा रही है। इन्हीं घटनाओं के मूल कारणों की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित एक बहु-क्षेत्रीय विशेषज्ञ टीम ने मंडी जिला के करसोग उपमंडल का दौरा किया। इस टीम ने करसोग के दो सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों — सरकोल और शंकर देहरा — का दौरा कर वहां पर भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से हुई तबाही का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

यह टीम केंद्र सरकार की ओर से विशेष रूप से हिमाचल में बार-बार हो रही आपदाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण और उनके कारणों की गहराई से जांच के उद्देश्य से भेजी गई है। टीम ने घटनास्थलों पर पहुंचकर प्राकृतिक आपदा के प्रभावों का अध्ययन किया और यह समझने का प्रयास किया कि इन आपदाओं के पीछे कौन-कौन से प्राकृतिक और मानवीय कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

इस बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम का नेतृत्व कर्नल के.पी. सिंह कर रहे हैं, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में सलाहकार (ऑपरेशन और कमांड) हैं। उनके साथ टीम में डॉ. एस.के. नेगी, मुख्य वैज्ञानिक (सीएसआईआर-सीबीआरआई रुड़की), प्रोफेसर अरुण कुमार (सेवानिवृत्त भूविज्ञानी, मणिपुर विश्वविद्यालय), शोध वैज्ञानिक डॉ. सुष्मिता जोसेफ, और डॉ. नीलिमा सत्यम (प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग, आईआईटी इंदौर) शामिल रहे।

करसोग प्रशासन की ओर से एसडीएम गौरव महाजन ने टीम का स्वागत किया और प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने टीम को सरकोल और शंकर देहरा में आई आपदा, नुकसान, राहत कार्यों और भू-संरचनात्मक स्थिति की मौखिक व लिखित जानकारी दी।

इस अवसर पर उपमंडल करसोग के डीएसपी गौरवजीत सिंह, तहसीलदार वरुण गुलाटी, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर उनका वैज्ञानिक समाधान निकाला जा सके, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके या उनके प्रभाव को कम किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।