Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिखाई साइकिल रन को हरी झंडी, हिमाचल को प्लास्टिक न्यूट्रल बनाने की ली शपथ

Date:

--Advertisement--

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित ओक ओवर से एक साइकिल रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ था। यह कार्यक्रम पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल-2030’ जागरूकता अभियान और ‘स्वच्छ शिमला अभियान’ की भी शुरुआत की।

Advertisement – HIM Live Tv

इस आयोजन में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, गृह रक्षा जवानों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को हिमाचल को प्लास्टिक न्यूट्रल बनाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में सतत प्रयासों के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता इसकी विशेष पहचान है, जिसे बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।

इस कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, पर्यावरण विभाग के निदेशक डीसी राणा, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त निदेशक प्रवीण गुप्ता, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुरेश अत्री समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।