हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। वीरवार को आयोजित गणित विषय की परीक्षा में 11 विद्यार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की सख्ती और पारदर्शिता पर चर्चा तेज कर दी है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए विद्यार्थियों में 3 परीक्षार्थी शिमला जिले से और 8 परीक्षार्थी हमीरपुर जिले के विभिन्न स्कूलों से हैं। सभी के खिलाफ यूएमसी (Unfair Means Case) दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा बोर्ड इस बार परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ आयोजित कर रहा है। नकल जैसे मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि परीक्षा की पवित्रता बनी रहे।
बोर्ड ने आगे की परीक्षाओं को लेकर भी जानकारी दी है। 20 मार्च को 12वीं कक्षा की डांस विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तेलगु और तमिल विषय की परीक्षा ली जाएगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!