Shimla: हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में 2,000 से अधिक टी-मेट्स और लाइनमैन की भर्ती, मुख्यमंत्री ने की बैठक में महत्वपूर्ण घोषणाएं

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) में जल्द ही 2,000 से अधिक टी-मेट्स और लाइनमैन के पद भरे जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड अधिकारियों को राज्य में बिजली क्षति का सही आकलन करने और बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने फीडर मीट्रिंग जैसे उपायों को अपनाने और वाणिज्यिक, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं की फीडर मैपिंग करने की बात भी कही, ताकि सभी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प देने की भी घोषणा की। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस निर्णय से कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य लाभों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने 450 मैगावाट शोंग-टोंग जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और इसे नवम्बर 2026 तक समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से तैनात कर्मचारियों के तबादले की बात की, ताकि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।