Himachal: एंटी चिट्टा ड्राइव में बड़ी कार्रवाई: 6 जिलों में 20 दवा निर्माण इकाइयों पर छापे, 4 में अनियमितताएं उजागर

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर को शुरू की गई प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा ड्राइव के तहत हिमाचल पुलिस और औषधि विभाग ने बुधवार को बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। खुफिया सूचनाओं के आधार पर प्रदेश के 6 जिलों में बंद, स्थायी व अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसेंस वाली कुल 20 दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान 4 इकाइयों में अनियमितताएं पाई गईं, जिनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में जिला ऊना में 2, बिलासपुर में 2, सोलन में 4, सिरमौर में 1, पुलिस जिला नूरपुर में 1 और पुलिस जिला बद्दी में 10 दवा निर्माण इकाइयों में औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा 5 अन्य इकाइयों में देर शाम तक जांच जारी रही। यह कार्रवाई नकली दवाओं, बिना लाइसेंस निर्माण और मनो-संवेदी पदार्थों के अवैध उत्पादन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

पुलिस विभाग को खुफिया सूचनाएं मिली थीं कि कुछ बंद या निष्क्रिय दवा निर्माण इकाइयों का दुरुपयोग गुप्त रूप से नकली, फेक ब्रांडेड दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों के निर्माण के लिए किया जा सकता है। इसके मद्देनज़र प्रदेश पुलिस और औषधि निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने 6 जिलों में पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से यह विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

जांच के दौरान दवा निर्माण इकाइयों के लाइसेंस की पुष्टि, दस्तावेजों की जांच, स्टॉक ऑडिट और भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही गोदामों और निर्माण क्षेत्रों की गहन तलाशी भी ली गई। इस संयुक्त ऑपरेशन से दवा उद्योग से जुड़ी इकाइयों में हड़कंप मच गया। पुलिस मुख्यालय के अनुसार पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।

गौरतलब है कि एंटी चिट्टा ड्राइव के तहत प्रदेश पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 16 चिट्टा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। दवा निर्माण इकाइयों में किसी भी तरह के दुरुपयोग, अवैध निर्माण या अवैध प्रेषण को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।