Himachal: हरिपुरधार के पास दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत से हिमाचल शोक में डूबा; CM सुक्खू ने दिए सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। हरिपुरधार के पास एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि इस अत्यंत दुखद हादसे की खबर से वे व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दी जाए और घायलों को तुरंत बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हरिपुरधार जोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद करना इस समय सभी का नैतिक कर्तव्य है।

विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी इस हृदयविदारक हादसे पर शोक व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और कई लोगों के हताहत होने की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।