30 दिसंबर को हरिपुर और नगरोटा सूरियां में घंटों बिजली गुल, जानिए किन-किन गांवों पर पड़ेगा असर

Date:

--Advertisement--

विद्युत उपमंडल हरिपुर के अंतर्गत मंगलवार 30 दिसंबर को जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 11 केवी बिलासपुर और 11 केवी खैरियां फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाना है, जिसके कारण इन फीडरों से जुड़े गांवों में सुबह 10 बजे से लेकर काम पूरा होने तक बिजली नहीं रहेगी।

इस दौरान सूखा तालाब हरिपुर, बिलासपुर, धार धंगड़, झकलेड़, खैरियां, बौंगता और अमलोह सहित आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। वहीं दूसरी ओर हरिपुर से 33 केवी नगरोटा सूरियां लाइन पर नया 33 केवी मीटर लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है, जिसे एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस कारण नगरोटा सूरियां क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यह जानकारी सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।