हमीरपुर जिले के बड़सर चौक पर शनिवार को हुए जोरदार धमाके की जांच लगातार बढ़ती जा रही है। प्रारंभ में इसे केवल एक पटाखा हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस और फोरेंसिक टीम की छानबीन ने इसे अवैध शिकार और विस्फोटक निर्माण से जुड़ा गंभीर मामला साबित कर दिया है।
रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और आसपास की दुकानों से जुटाए गए साक्ष्यों की जांच की। तलाशी के दौरान जंगली जानवर का मांस, एयर गन, तराजू और मांस काटने के औजार बरामद किए गए। इससे पुलिस को शक हुआ कि यहां जंगली जानवरों के शिकार के लिए देसी बम बनाए जा रहे थे, जिनमें से एक फट गया। यह विस्फोट आमतौर पर जंगली जानवरों को मारने और उनका मांस महंगे दामों पर बेचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
घायल अतुल, जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, ने पुलिस को बताया था कि वह चंडीगढ़ में पिज्जा शॉप में काम करता है और उसने लैंटर पर दिवाली के बचे हुए पटाखे फोड़ रहे थे। हालांकि पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ और तुरंत गहन जांच शुरू की गई।
डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाए हैं और दुकानों की तलाशी ली है। वहां से मिली संदिग्ध वस्तुओं के सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लैब रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!