वायरल वीडियो विवाद में पत्रकार का दर्द, फतेहपुर के सुरिंदर मिन्हास बोले– गलत चैनल को छोड़ा, मुझ पर दर्ज कर दी FIR

Date:

--Advertisement--

फतेहपुर के पत्रकार सुरिंदर मिन्हास ने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा साझा की और पूरे मामले की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 2025 को उनके द्वारा वायरल की गई एक खबर को किसी अन्य निजी चैनल ने एडिट कर 21 जनवरी को दोबारा वायरल किया। इस एडिटेड वीडियो में मुख्यमंत्री के 18 जनवरी के ज्वाली दौरे की फुटेज को 21 जनवरी के मंडी दौरे से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया गया।

सुरिंदर मिन्हास का आरोप है कि 21 जनवरी को वायरल हुई इस एडिटेड खबर को फैलाने वाले निजी चैनल पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल के 19 जनवरी को वायरल हुई उनकी असली और सही खबर के आधार पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी। इतना ही नहीं, 21 जनवरी 2025 को उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया, जो अब तक उन्हें वापस नहीं मिला है।

पीड़ित पत्रकार ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल जब्ती और कार्रवाई का कारण जानने के लिए आरटीआई दायर की, तो आरटीआई के जवाब में उन्हें पहली बार जानकारी दी गई कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ज्वाली दौरे पर थे, जहां एक युवक ने उनकी गाड़ी को रुकने का इशारा किया था। मुख्यमंत्री ने गाड़ी रुकवाकर उस युवक की बात सुनी थी। इस घटना का वीडियो युवक के एक दोस्त ने बनाकर उन्हें व्हाट्सएप पर भेजा था। इसके बाद उसी युवक ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए एक वीडियो बयान 19 जनवरी को भेजा, जिसे उन्होंने उसी दिन वायरल किया था।

सुरिंदर मिन्हास ने बताया कि 21 जनवरी को मुख्यमंत्री का मंडी दौरा था, जहां एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या उनका काफिला रोका गया था। मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि नहीं। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उस सवाल में 18 जनवरी के ज्वाली दौरे का कोई जिक्र नहीं था, बल्कि सवाल 21 जनवरी को लेकर था, इसलिए मुख्यमंत्री का जवाब पूरी तरह सही था। बाद में इसी बयान को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मामले में अतिरिक्त जानकारी के लिए उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वाली और थाना प्रभारी फतेहपुर से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी, तो निर्धारित समय सीमा में कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद जब उन्होंने पुलिस अधीक्षक नूरपुर के समक्ष अपील दायर की, तो वहां भी सुनवाई नहीं हो पाई। अपील यह कहकर खारिज कर दी गई कि उन्हें दो बार बुलाया गया था, जबकि उनका कहना है कि सुनवाई से संबंधित पत्र उन्हें देरी से मिले।

अब पीड़ित पत्रकार ने राज्य सूचना आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कर आरटीआई एक्ट 2005 के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को दोनों वायरल खबरों की पेन ड्राइव भेजकर निष्पक्ष जांच की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।